मोबाइल में व्हीकल RC डाउनलोड कैसे करें ?

यदि आप ऐसी जगह पर हो जहां आपके पास में आपकी फिजिकल आरसी नहीं है, तो आप अपने फोन में ऑनलाइन आरसी को डाउनलोड करके किसी के सामने शो कर सकते है। इस पोस्ट मे हम जानेंगे की मोबाइल में व्हीकल RC डाउनलोड कैसे करें ?

अगर आपको चालान की प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है, तो वहां पर आप चालान से बच सकते हो इसी के साथ में अगर आप सभी लोग,(परिवार के कई सारे सदस्य) और एक ही व्हिकल को चलाते हो तो आप आरसी को अपने फोन में पहले से ही डाउनलोड करके रख सकते है, मल्टीपल कॉपी जनरेट कर सकते हो।

तो इस पोस्ट में हम आपको व्हीकल की आरसी को हमें अपने फोन में कैसे डाउनलोड करना है, इससे संबंधित सभी जानकारी यहां पर आपको प्रदान की जा रही है तो चलिए शुरू करते हैं…

मोबाइल फोन में RC डाउनलोड कैसे करें ?

आरसी डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आप सभी को प्ले स्टोर से ‘डिजिलॉकर’ एप्लीकेशन को डाउनलोड करना है। “डिजिलॉकर” यह गवर्नमेंट की एक एप्लीकेशन है।

एप्लीकेशन का उपयोग कैसे करे ?

इस एप्लीकेशन को अगर आप फर्स्ट टाइम ओपन करोगे तो आपको यहां पर सबसे पहले अपनी लैंग्वेज को चुन लेना है।

उसके बाद में आप सभी के सामने एप्लीकेशन का जो इंटरफेस है वह ओपन होकर आ जाएगा। जहां पर आप देखोगे कि इस एप्लीकेशन में आप सभी लोग डिजिटल तरीके से जो भी डॉक्यूमेंट है, जो गवर्नमेंट ईशु करती है उनको सुरक्षित करके रख सकते हैं और किसी के साथ में कहीं पर भी अपने डॉक्यूमेंट को शेयर कर सकते हो।

यहां पर आप व्हीकल की आरसी के अलावा ड्राइविंग लाइसेंस जैसे और भी कई सारे एजुकेशनल डाक्यूमेंट्स डाउनलोड कर सकते हो।

इसे पढे – आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें

डिजिटल डॉक्यूमेंट कैसे डाउनलोड करे ?

स्टेप 1 : – तो यहां पर डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले गेट स्टार्ट की जो टैब दी गई है, उस पर क्लिक करना है।

जैसे ही हमने इस पर क्लिक किया तो हमारे सामने एक sign-in का पेज आ जाएगा ।

स्टेप 2 : – यदि हमारे पास अकाउंट नहीं है हम फर्स्ट टाइम इसमें लॉगिन हो रहे हैं तो यहां पर हमें क्रिएट अकाउंट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।

स्टेप 3 : – अब यहां पर हमें सबसे पहले अपना नेम फील कर देना है, जोकि आधार में जिस प्रकार से लिखा हुआ हो उसी प्रकार से यहां पर भी लिख देना है ।

उसके बाद मे आपको अपनी डेट ऑफ बर्थ को सेलेक्ट कर लेना है।

फिर मेल, फीमेल जो भी जेंडर है, वह आपको यहां पर सिलेक्ट कर लेना है।

उसके बाद में आपको अपना मोबाइल नंबर यहां पर फील कर देना है ।

स्टेप 4 : – फिर आपको यहां पर 6 डिजिट का एक सिक्योरिटी पिन सिलेक्ट करना होगा जो कि यहां पर आपको अपनी मर्जी का चूस कर लेना है।

उसके बाद में आपको अपनी ईमेल आईडी फिल कर देना है।

अब आपको अपना आधार नंबर फील कर देना है।

स्टेप 4 : – उसके बाद में आपको नीचे की तरफ एक सबमिट का बटन दिखाई देगा उस पर आपको क्लिक कर देना है।

सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपका जो अकाउंट है, वह सक्सेसफुली क्रिएट हो चुका होगा।

डिजी लॉकर मे लॉगिन कैसे करें ?

अब आपके सामने एक लॉगइन पेज ओपन होकर आ जाएगा जहां पर आपको अपना मोबाइल नंबर या फिर अपना आधार नंबर फील कर देना है, और इस पोर्टल पर लॉगइन कर लेना है।

अब अपना आधार नंबर यहां पर फील किया है, तो उसके बाद में हमें अपना 6 डिजिट का जो सिक्योरिटी नंबर था वह यहां पर फील कर देना है ।

उसके बाद में साइन इन वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है ।

तो इतना करते ही आप देखोगे कि हम इस एप्लीकेशन में लॉगिन हो चुके हैं, इस एप्लीकेशन में जितने भी सर्विसेस दी गई है अब हम उन सर्विसेस को एक्सेस कर सकते हैं।

यहां पर आप देखोगे कि इसमें डॉक्यूमेंट का जो आइकॉन दिया गया है, उस पर क्लिक करते ही बहुत सारे डाक्यूमेंट्स जो पहले से ही ईशु किए गए हैं, वह इसके डॉक्यूमेंट के सेक्शन में आपको नजर आ जाएंगे।

व्हीकल RC मोबाइल में कैसे डाउनलोड करें ?

अब इसमें अपने किसी नए व्हीकल की आरसी को डाउनलोड करने के लिए आपको क्या करना है, उससे संबंधित कुछ जानकारी आपको दे देते हैं।

नए व्हीकल RC को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको इसके होम पेज पर आ जाना है, और वहां पर आपको सर्च बटन पर क्लिक करना है और यहां पर आपको व्हीकल सर्च करना है। जिससे कि आपके सामने उससे रिलेटेड कई सारी सर्विस ओपन ओपन आ जाती है।

जिसमें आप “रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट आल स्टेट ” वाला ऑप्शन जो है वह आरसी को डाउनलोड करने के लिए होता है, यानी कि इसमें जो सेकंड नंबर का ऑप्शन दिया गया है, आपको इसे सिलेक्ट कर लेना है।

अब जैसे ही हमने सिलेक्शन किया है, तो अब हमको यहां पर जो अपना रजिस्ट्रेशन नंबर है वह फिल कर देना है।

नोट :- रजिस्ट्रेशन नंबर यानी कि आपके व्हीकल का नंबर यहां पर फिल कर देना है।

चेचिस नंबर डाले

इसके बाद में आपको अपना जो चेचिस नंबर है, जो आपकी अपनी आरसी पर मौजूद होगा उसको कैपिटल लेटर में सेम यहां पर फील कर देना है।

उसके बाद में आपको गेट डॉक्यूमेंट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। तो यहां पर आपका जो डॉक्यूमेंट है उसकी परिवहन डिपार्टमेंट से प्रोसेस होना स्टार्ट हो चुकी है।

आप कुछ सेकंड के अंदर ही देखोगे की हमारा डॉक्यूमेंट है, वह डाउनलोड हो चुका है।

नीचे की तरफ आप देखोगे तो आपको आपके व्हीकल की वह आरसी दिखाई देगी जिसे आपने डाउनलोड किया है, और उसका नंबर भी नीचे दिखाई देगा।

RC पूरी तरीके से डिजिटल वैलिड

अब आप आसानी से इस ऑप्शन पर क्लिक करके अपनी आरसी के बारे में पूरी जानकारी ले सकते हैं, कि हमारी यह आरसी कब तक वैलिड है? इसका वैलिडेशन डेट भी यहां पर आपको दिखाई देगा।

यह आपकी आरसी पूरी तरीके से डिजिटल वैलिड है, यानी कि आप इसे कभी भी किसी के साथ शेयर करके चालान की प्रक्रिया से बच सकते हो यहां पर यह मेंशन भी किया गया है।

फिजिकल RC की तरह पूरी तरीके से वैलिड

अभी यह जो आरसी है इसमें नीचे की तरफ आप देखोगे तो आपको एक बार कोड भी दिया गया है और एक वेरिफिकेशन कोड भी यहां पर दिया गया है और यह जो आरसी है डिजिटल फॉर्मेट में ईशु की गई है यानी कि यह पूरी तरीके से वैलिड है जिस तरीके से फिजिकल आपकी आर सी होती है।

डिजी लॉकर में जितने भी डॉक्यूमेंट होते हैं, वह ओरिजिनल तरीके से ही वैल्यूड होते हैं तो यहां पर आपको यह जो आरसी है, किसी को दिखाना है तो आप ऐसे ही आरसी को शो करके चालन की प्रक्रिया से बच सकते हो।

डिजिटल फॉर्मेट मे डॉक्युमेंट्स आसानी से शेयर करे

इसी के साथ में अगर कोई फैमिली मेंबर ,है जो उसी जगह पर है उसको आरसी को शेयर करना है तो शेयर का ऑप्शन भी इसमें दिया गया है जिस पर आप क्लिक करके यह जो आरसी है डिजिटल फॉर्मेट में आप किसी के साथ में भी शेयर कर सकते हो।

तो इस तरीके से आप अपने व्हीकल की आरसी को ऑनलाइन ही डाउनलोड कर सकते है, यह डाउनलोड आरसी पूरी तरीके से वैलिड है।


इन्हे भी पढे – प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

आशा करते हैं, आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी इस पोस्ट को अपने दोस्तों और अन्य लोगों से शेयर करना न भूले ताकि उन्हे भी जरूरी जानकारी प्राप्त हो सके।


Leave a Comment