आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें

आज के समय में आधार कार्ड एक ऐसा महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट बन गया है, जिसके बिना कोई भी सरकारी काम नहीं किया जा सकता है। जैसे बैंक में खाता खुलाना हो या फिर सिम कार्ड लेना हो या पैन कार्ड, राशन कार्ड आदि सभी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए Aadhar Card की आवश्यकता होती है।

इसी के साथ आपके आधार कार्ड मै आपका मोबाइल नंबर अपडेट (aadhar card link with mobile number) होना चाहिए तभी आप घर बैठे ऑनलाइन इन योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।

आइए अब हम आपको कुछ ऐसी जानकारी देते हैं, जिसके माध्यम से आप अपने आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर अपडेट (Aadhar Card Mobile Number Update) करा सकते हैं।

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कराने की प्रक्रिया

Aadhar Card में Mobile Number update करवाने से पहले आपको यह पता होना चाहिए कि आपके आधार कार्ड में कोई भी मोबाइल नंबर जुड़ा हुआ है या नहीं, यदि आधार कार्ड में कोई नंबर पहले से रजिस्टर है, तो उसे अपडेट करने के लिए क्या करना चाहिए ? यह आपको इस पोस्ट के द्वारा बताया जाएगा जिसके लिए आपको अंत तक इस पोस्ट को पढ़ना होगा।

सबसे पहले आपको Aadhar Card की ऑफिशियल वेबसाइट https://uidai.gov.in/ को खोलना होगा। जैस ही आप इस वैबसाइट को खोलेंगे आपके सामने आपके सामने होम पेज ओपन हो जाएगा जैसे की नीचे दिखाया गया है।

aadhar-card-mobile-number-change

इस होमपेज के ओपन होते ही वहां पर आपको अपना मोबाइल नंबर डालना पड़ेगा।

aadhar-card-mobile-number-update

उसके बाद नीचे अपना कैप्चर कोड डालें और सेंड ओटीपी पर क्लिक कर दें।

aadhar-card-enter-name

जैसे ही आप सेंड ओटीपी पर क्लिक करेंगे आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा। जिसको आपको एंटर ओटीपी वाले ऑप्शन में इस OTP को डालना होगा।

aadhar-card-mobile-number-otp

इसके बाद आपको सबमिट ओटीपी पर क्लिक कर देना है, उसके बाद आपके पास एक नया पेज खुल जाएगा। जिस पर आपको अपडेट (Aadhar Update) करने की प्रोसेस दिखाई देगी उसमें आपको नीचे अपने आधार कार्ड से संबंधित सभी जानकारियां भरनी होगी।

इसके बाद सबसे नीचे आपको एक ऑप्शन दिखाई देगा जिसमें यह लिखा होगा कि आपको अपने आधार कार्ड में किससे अपडेट करना है, उसमें आपको मोबाइल नंबर पर क्लिक कर देना है।

इसके बाद आपको एक Aadhar Verification Message आएगा जिसमे आपको OK पर क्लिक करना है, और अपना नया मोबाइल नंबर उसमें डाल कर प्रोसीड पर क्लिक कर देना है।

aadhar-card-mobile-number-change

इसके बाद आपके पास एक नया पेज ओपन हो जाएगा जिसमें सेब एंड प्रोसीड पर क्लिक कर देना है, इससे आपके सामने एक पेज खुल जाएगा।

जिसमें आपको इसका डिस्क्लेमर को सिलेक्ट कर सबमिट पर क्लिक कर देना है, इसके बाद बुक अप्वाइंटमेंट पर क्लिक कर अपने नजदीकी आधार सेंटर को सर्च कर सकते हैं।

aadhar-card-appointment-book

अपने पास के Aadhaar Center को सर्च करने के लिए सबसे अच्छा तरीका है, कि आप जिस जिले में रहते हैं, उस जिले का पिन कोड डालें, पिन कोड डालते ही आप बुक अप्वाइंटमेंट पर क्लिक कर आपना टाइम डेट बुक कर सकते हैं।

इसके बाद आप इस Aadhar Card का एक फोटो कॉपी निकाल कर अपने नजदीकी आधार सेंटर जाकर ऑनलाइन वाले को इसकी शुल्क देकर अपने आधार कार्ड में नंबर अपडेट करा सकते हैं।

जनकरी अपडेट होने के बाद आप अपने आधार कार्ड को ऑनलाइन डाउनलोड (Adhar card download online) कर प्रिंट निकाल सकते है, जिसमे आपकी जानकारी अपडेट हो चुकी होगी।

आधार कार्ड से संबंधित सामान्य प्रश्न – FAQ

आधार कार्ड में कितनी बार अपडेट होता है ?

आप आधार कार्ड में नाम और जन्मतिथि को सिर्फ एक बार ही अपडेट कर सकते हैं, लेकिन मोबाइल नंबर और पता को कई बार अपडेट करा सकते हैं।

आधार कार्ड को अपडेट कैसे करते हैं ?

आधार कार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uidai.gov.in पर जा कर “अपडेट आधार” के विकल्प का चुनाव कर कोई भी जानकारी को अपडेट किया जा सकता हैं।

आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें?

इस आर्टिकल को पूरा पढ़कर ओर दिये गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से मोबाइल नंबर को अपडेट कर सकते हैं।

Leave a Comment