हमारे देश में गरीबों के उत्थान के लिए बहुत सारी योजनाएं चलती है और उन्हीं में से एक योजना है उज्जवला योजना इस योजना में आपको गैस का सिलेंडर मुफ्त में दिया जाता है।
1 मई 2016 को यह योजना शुरू की गई थी जिसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश से हुई थी तो चलिए अब आगे जानते है की उज्जवला योजना क्या है, ऑनलाइन और ऑफलाइन आप कैसे आवेदन कर सकते हैं, सारी प्रोसेस आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से बताने वाले हैं, इस लिए पोस्ट को अंत तक पढे….
उज्जवला योजना 2.0 का लाभ कौन ले सकता है ?
- उज्जवला योजना के लिए केवल महिलाएं हैं, जो कि इस योजना के पात्र होंगी पुरुष इस योजना के पात्र नहीं होते हैं।
- उम्मीदवार महिला की उम्र कम से कम 18 वर्ष यहां पर होनी चाहिए और आवेदक महिला जो ऑनलाइन अप्लाई कर रही है, या ऑफलाइन अप्लाई कर रही है वह बीपीएल कार्ड होल्डर होनी चाहिए।
- यदि आप बीपीएल कार्ड होल्डर नहीं है तो आपको इस योजना का लाभ यहां पर नहीं मिलेगा
- आपके आधार कार्ड की केवाईसी यहां पर होनी चाहिए।
- जिनके पास एलपीजी का सिलेंडर पहले से मौजूद है, वह इस योजना के लाभ को नहीं ले सकते ।
उज्ज्वला योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?
योजना 2.0 में अगर आप अपने आपको रजिस्टर करना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको इसकी ऑफिशल वेबसाइट www.pmuy.gov.in पर जाना होगा ।

सबसे पहले हम आपको यह बता देते हैं कि इस योजना के अंतर्गत कौन-कौन रजिस्टर कर सकते हैं।
जो 18 वर्ष की महिला है वहीं इसमें रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं और वह कर सकते हैं जिनके पास एलपीजी सिलेंडर कनेक्शन नहीं है साथ ही साथ SC ST के अंतर्गत आवेदन होना चाहिए यदि वह प्रधानमंत्री आवास योजना में है या अन्योदय योजना या और भी अन्य कई योजनाएं जो कि आपको यहां पर देखने को मिल जाएगी यदि आप इसके अंतर्गत आते हैं तभी आप अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
उज्ज्वला योजना मे कौन कौन से डाक्यूमेंट्स लगेंगे ?
- आईडी प्रूफ के रूप मे आपको आपको अपना आधार कार्ड चाहिए होता है।
- उसके बाद आपका एड्रेस के लिए डाक्यमेन्ट चाहिए होता है।
- राशन कार्ड अगर आपके पास है, तो अच्छी बात है, और यदि नहीं है तो आपको यहां पर एक फॉर्म भरना होता है, जो हम आपको नीचे बताएंगे उसे आप भर कर इसमें रजिस्ट्रेशन करेंगे।
- साथ ही साथ जो भी आप इसके अंदर लोगों के फैमिली मेंबर्स को ऐड करेंगे उसके लिए आपके पास सभी के आधार कार्ड होने चाहिए।
- आपका एक बैंक में अकाउंट होना चाहिए और उसका आईएफएससी कोड पता होना चाहिए साथ ही अकाउंट मे केवाईसी भी होनी चाहिए।
अब आपको इसके मेन पेज पर क्लिक हियर टू अप्लाई फॉर न्यू उज्जवला 2.0 कनेक्शन लिखा हुआ दिखाई दे रहा होगा ऊपर फोटो मे दिखाया गया है।
अब आप जैसे ही क्लिक हियर पर क्लिक करेंगे तो आपके पास ऑप्शन आएंगे आप कौन सी कंपनी की गैस लेना चाहते हैं, उसके ऑप्शन आपके सामने ओपन होकर आ जाएंगे ।
- Indane Ges
- Bharatgas
- HP Gas

किस गैस कंपनी को चुने
अब आप इसे कैसे डिसाइड करेंगे कि आपको कौन सी गैस लेनी है तो चलिए वह भी हम आपको बता देते हैं
वैसे तो यहां बताई गई गैस एजेंसी की सुविधाएं सभी दूर अच्छी ,है इसमें कोई भी प्रॉब्लम नहीं है, तो आप किसी को भी चुन सकते हैं लेकिन आप देखेंगे कि
- आपके गांव या शहर में कौन सी गैस आसपास सबसे ज्यादा बिकती है, उस हिसाब से भी आप कंपनी का चुनाव कर सकते हैं।
- किस कंपनी की सर्विस ज्यादा अच्छी है, यह भी देख कर आप कंपनी का चुनाव कर सकते है।
तीनों कंपनी के लिए समान मूल्य
दूसरी बात आप सिलेंडर का जो पेमेंट है वह तीनों का एक समान ही रहता है, यह मत सोचिए की भारत गैस सस्ती मिलेगी या एचपी सस्ती मिलेगी जो गवर्नमेंट डिसाइड कर देती है, वही प्राइस आपको देना होता है तो यहां पर जैसे हम एचपी गैस पर अप्लाई के लिए क्लिक करते हैं, तो अब आपके सामने इसका पेज ओपन होकर आ जाएगा जिसे नीचे दिखाया गया है।
तो यहां पर आपको न्यू कंजूमर रजिस्ट्रेशन पर आ जाना है, यहां पर आपको कनेक्शन टाइप लिखा हुआ दिखाई देगा जिसमें आपको रेगुलर कनेक्शन रजिस्ट्रेशन पर क्लिक नहीं करना है, बल्कि उज्जवला कनेक्शन पर क्लिक कर देना है।

जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे तो आपको नीचे की तरफ एक छोटा सा चेक बॉक्स दिखाई देगा वहाँ आपको टिक कर आई एक्सेप्ट पर क्लिक कर देना है।
उसके बाद में आपको अपने डिस्ट्रीब्यूटर को यहां पर सर्च करना है, आप नेम वाइज भी कर सकते हैं, और लोकेशन के माध्यम से भी कर सकते हैं यह दोनों ही ऑप्शन आपके पास मौजूद रहते हैं।
तो यहां पर यदि आपको इस डिस्ट्रीब्यूटर का नाम पता है तो आप उसका नाम लिख सकते हैं या डिस्ट्रीब्यूटर की लोकेशन भी डाल कर अपनी सिटी ओर स्टेट सिलेक्ट कर लेना है और उसके बाद डिस्ट्रीब्यूटर के बारे में थोड़ी जानकारी आपको यहां पर देखने को मिल जाएगी।

अब आप जिस भी गैस एजेंसी को चुनेंगे उससे जुड़ी सभी डिटेल्स आपके सामने ओपन होकर आ जाएगी यहां पर आपको एजेंसी का एड्रेस मिल जाएगा जो कि आपके आसपास है। आपको यहां पर आपको उनका कांटेक्ट नंबर भी मिल जाएगा आप उनसे बात करके अपना एरिया कोड लगाकर यह सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।
साथ ही साथ भविष्य के लिए आप ऑनलाइन बुकिंग भी इस नंबर पर कांटेक्ट करके अपनी बुकिंग कर सकते हैं
अब आपको नेक्स्ट बटन पर क्लिक कर देना है जैसे ही आप नेक्स्ट पर क्लिक करते हैं तो यहां पर आपको फिर से कंसेंट देना होता है, जिसमें आपको यह पूछा जाता है कि आपका जो आधार कार्ड है वह आपके मोबाइल नंबर से लिंक है, तो इसमें आपको छोटे से बॉक्स पर टिक कर देना है उसके बाद में नीचे आपको अपना आधार नंबर डाल देना है और उसके बाद मैं आपको कैप्चर कोड डालकर जनरेटर ओटीपी पर क्लिक कर देना है।

अपनी जानकारी भरे
उसके बाद में अब आप थोड़ा नीचे की तरफ आएंगे तो उसमें आपको यह जानकारी भरना है…
- सबसे पहले अपना फर्स्ट नेम,
- फिर मिडल नेम,
- फिर अपना लास्ट नेम फील कर देना है।
- फिर आपकी डेट ऑफ बर्थ जो आधार कार्ड में है वह आपको भर देनी है,
- फिर आपकी जो कैटेगरी भरना है आप किसमें आते हैं – आप एसटी में आते हो या ओबीसी में हो वह आपको भर देना है।
नोट :- जनरल वालों के लिए यह नहीं होता है।

राशन कार्ड की जानकारी भरे
उसके बाद में अगर आपके पास राशन कार्ड नहीं है, तो राशन कार्ड इश्यू डेट यहां पर आपको फील कर देनी है और राशन कार्ड का नंबर भी यहां पर फील करना है, आप यहां से चेक डुप्लीकेट भी देख सकते हैं।
राशन कार्ड नहीं ही तो क्या करे ?
अगर मान लीजिए आपके पास राशन कार्ड नहीं है तब आपको एक फार्म भर कर देना होता हैं।
यह फार्म एक माइग्रेंट्स फार्म होता है कि यदि आपके पास राशन कार्ड नहीं है, और आप यह कनेक्शन लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आप यह फॉर्म भर के वह कनेक्शन प्राप्त कर सकते हैं।
- इस फार्म में आपको अपना नाम लिखना है,
- आधार का नंबर लिखना है,
- आपने पति पत्नी का नाम लिखना है,
- फादर का नाम लिखना है,
- एड्रेस लिखना है ,
- बीपीएल कोड,
- पंचायत कौन सी है,
- मोबाइल नंबर और जो फैमिली मेंबरस है उनका नाम लिखना है,
- आधार नंबर लिखना है ,
- रिलेशनशिप लिखना है ,
- जेंडर लिखना है
आखरी में उनकी DOB लिख कर आपको अपने सिग्नेचर कर देना है इतना करते ही आपका यह फॉर्म भरा जाएगा यदि आपके पास राशन कार्ड नहीं है तो आप माइग्रेंट फार्म ऐसे भर सकते है।
यदि राशन कार्ड है तो यह जानकारी भरे
आपके पास अपना राशन कार्ड है तो आपको उसका नंबर डाल देना है, उसके बाद में आपको अपने सिटी, डिस्ट्रिक्ट, स्टेट जो भी है वह सभी यहां पर फील कर देना है। पिन कोड, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर यह सभी आपको यहां पर फिल कर देना है।

ऑफिस से संबंधित जानकारी यहां पर आप नहीं भी फिल करेंगे तो कोई दिक्कत नहीं है।
आधार कार्ड और बैंक से संबंधित जानकारी भरे
उसके बाद में आपको अपना आधार नंबर डालना है जो कि आपके बैंक अकाउंट के साथ लिंक होना चाहिए। साथ ही साथ आपको अपना आईएफएससी कोड यहां पर भरना है, उसको कंफर्म करना है, बैंक की ब्रांच जैसे ही आप आईएफएससी कोड डालेंगे आपके बैंक की ब्रांच ऑलरेडी वहां पर आ जाएगी।

इसके बाद में आपको अपने बैंक अकाउंट नंबर को यहां पर फील करना है, और उसे कंफर्म करने के लिए डबल से फील करना है। और आपके बैंक का नाम भी यहां पर डाल देना है, उसके बाद मैं नीचे आपको पूछा जाएगा कि कौन सा कनेक्शन आप लेना चाहते हैं।
- जिसमें आप 5 केजी वाला सिलेंडर लेना चाहते हो या
- 14 केजी वाला तो यह आप अपनी सुविधा के अनुसार भर सकते हैं।
नीचे की तरफ देखेंगे तो आपको कुछ ऑप्शंस दिखाई देंगे

तो मान लीजिए इनमें से यदि आपके पास अपना आधार कार्ड भी है, ड्राइविंग लाइसेंस भी है और जितने भी वहां पर ऑप्शन है वह सभी डाक्यूमेंट्स आपके पास है तो आप इसमें से किसी भी एक को सिलेक्ट कर सकते हो और नीचे के बॉक्स में उस डाक्यूमेंट्स के नंबर फील कर देना हैं।
उज्ज्वला योजना मे डॉक्युमेंट अपलोड करे
अब आपको यहां पर कौन से डॉक्यूमेंट अपलोड करने हैं उनसे संबंधित जानकारी दे देते हैं।

आधार कार्ड
तो यहां पर सबसे पहले आपको अपना आधार कार्ड अपलोड करना है जहां पर आप को सिलेक्ट फाइल का ऑप्शन दिखाई दे रहा होगा जैसे ही आप इस पर क्लिक करते हैं तो आपके सामने आपकी फाइल ओपन होकर आ जाएगी।
एड्रेस प्रूफ
फिर आपको एड्रेस प्रूफ के लिए अपना डॉक्यूमेंट अपलोड करना है, पासपोर्ट साइज फोटो 50kb के अंदर कि यहां पर अपलोड करनी है।
राशन कार्ड
राशन कार्ड अगर आपके पास है, तो आप अप्लाई करेंगे नहीं तो अभी हमने जो आपको परफॉर्म बताया था वह यहां पर अपलोड कर देंगे।
फैमिली मेंबर्स की डिटेल्स
उसके बाद में आपको अपने फैमिली मेंबर्स की डिटेल्स यहां पर भर देनी है, कितने फैमिली मेंबर है उनका यहां पर आपको रिलेशनशिप देना है कि वह आपसे कैसे संबंधित है।
इसमें आपको अपने मेंबर्स का आधार नंबर देना है , डेट ऑफ बर्थ देनी है, उनकी उम्र यह सभी आपको यहां पर फिल कर देना है।

यह पूरा फॉर्म भर देने के बाद आपको सबसे नीचे आए एक्सेप्ट वाले बॉक्स पर टिक कर देना है, और सबमिट कर देंगे। जिससे कि आपको एक रिफरेंस नंबर मिल जाएगा।
15 से 20 दिन डिस्ट्रीब्यूटर संपर्क करेंगे
रिफरेंस नंबर मिलते ही आप उसको नोट कर लेंगे और नोट करने के बाद 15 से 20 दिन के अंदर आपके पास कॉल आएगी आपके डिस्ट्रीब्यूटर की और यदि यह कॉल नहीं आती है तो आप अपनी डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाइए और उसको अपना रेफरेंस नंबर दीजिए और उसे कहिए कि मैंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना मे अप्लाई किया था तब आपको फ्री में कनेक्शन यहां पर मिल जाएगा और आपको पहला सिलेंडर उसके द्वारा मिलना शुरू होगा ।
यहां पर अप्लाई करने के बाद आगे की जो भी प्रोसेस होगी वह आपका जो डिस्ट्रीब्यूटर होगा उसी के माध्यम से की जाएगी।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ऑफलाइन फार्म कैसे भरे ?
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का ऑफलाइन फार्म भरने के लिए आप अपने नजदीकी पंचायत से यह फार्म प्राप्त कर सकते हैं, इसमें सबसे पहले आपको अपना
- फर्स्ट नेम मिडिल नेम ,
- लास्ट नेम,
- अपना आधार,
- अपना मोबाइल नंबर डाल देना है।
- कास्ट पर टिक करना है।
- आपको अपनी डेट ऑफ बर्थ और एक फोटो यहां पर लगानी है।
- इसके बाद में आप अपना एड्रेस जो है यहां पर देना है,
- आपको अपने फैमिली मेंबर्स और इनकी रिलेशनशिप को यहां पर ऐड करना है।
साथ-साथ यहां पर आपको अपने बैंक अकाउंट का नंबर, अपने बैंक का नाम, आपका ब्रांच नेम, आईएफएससी कोड यहां पर ध्यान रखिएगा की ब्रांच नेम आपको भरना पड़ेगा यहां पर ऑटोमेटेकली नहीं आएगा और उसका आईएफएससी कोड यहां पर भरना होगा।
इसके साथ-साथ अगर आप माइग्रेंट है तो जो आपको जो ऊपर बताया था वह फॉर्म आपको यहां पर अटैच करना है।
यदि आपके पास राशन कार्ड है तो वह आपको यहां पर फिल कर देना है। यह सब डिक्लेरेशन करने के बाद सबसे नीचे आपको अपना नाम, आपके पिताजी का नाम, आपकी उम्र, आपका जजमेंट यह सारा भरने के बाद आपको सबसे नीचे की तरफ बता देना है आप किस में एंटर करना चाहते हैं ।
अगर आपसे यह फॉर्म नहीं भरा जा रहा है तो आप अपने डिस्ट्रीब्यूटर को सर्च करके उससे भी यह फॉर्म भरवा सकते हैं, वह भी आपकी हेल्प कर सकते हैं।
अब डिस्ट्रीब्यूटर को आपको कैसे सर्च करना है, वह हमने आपको इस पोस्ट में ऊपर बता दिया है।
इसे भी देखे – आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें
उज्जवला योजना से संबंधित कुछ प्रश्न (FAQ)
उज्जवला योजना की शुरुआत 1 मई 2016 को उत्तरप्रदेश से हुई थी।
उज्जवला योजना मे आवेदन अनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीके से किया जा सकता है।
आईडी प्रूफ, एड्रेस प्रूफ और बैंक खाते के डॉक्युमेंट्स की जरूरत होती है।
Indane Ges, Bharatgas या HP Gas मे से इसका चुनाव आवेदन के समय आप स्वयं कर सकते है।