ई श्रमिक कार्ड मोबाइल से कैसे बनाएं | e-SHRAM Card 2023

सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए एक योजना चलाई गई है योजना में सरकार श्रमिकों को लाभ देने के लिए श्रम विभाग के माध्यम से श्रमिक कार्ड (e Shram Card) जारी किए गए हैं, जिससे श्रमिकों को लाभ मिलेगा।

इस श्रमिक कार्ड को बनाने के लिए आपको कहीं दूसरी जगह जाने की कोई आवश्यकता नहीं है, यह कार्ड आप अपने घर बैठे अपने स्मार्टफोन के द्वारा आसानी से बना सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी प्रक्रिया बताएंगे जिसके द्वारा आप भी अपना श्रमिक कार्ड अपने घर बैठे अपने स्मार्टफोन के द्वारा बना सकते हैं।

इस श्रमिक कार्ड के माध्यम से श्रमिकों को बहुत से लाभ मिलते हैं, जिससे उन्हें जीवन यापन करने में आसानी होती है, अगर आप अपना श्रमिक कार्ड बनवाना (e-Shram Card Apply) चाहते हैं तो इसके लिए मोबाइल से आवेदन करने की प्रक्रिया इस आर्टिकल में दी गई है इसे अंत तक जरूर पढे …

ई श्रमिक कार्ड क्या है (e-Shram Card)

ई श्रमिक कार्ड मोबाइल से बनाने के लिए आपको कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जिसकी जानकारी इस आर्टिकल में नीचे दी गई दी गई है। इस श्रमिक कार्ड के माध्यम से सरकार मजदूरों का पता लगाती है कि कौन से क्षेत्र में कितने मजदूर क्या काम कर रहे हैं, फिर उनके काम के हिसाब से उन्हें इस श्रमिक कार्ड उपलब्ध कराते हैं।

जिससे गरीब मजदूरों को उनके क्षेत्र में ही घर बैठे कार्य मिल जाता है, इससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आता है, और वे अपना जीवन अच्छे से बीता पाते हैं। तो आइए इस योजना का लाभ आप भी ले पाए इससे जुड़ी सभी जानकारी हम आपको देते हैं ।

e-SHRAM Card Portal 2023

ई-श्रम कार्ड पोर्टल
संगठन का नामश्रम एवं रोजगार मंत्रालय
सरकार का नामभारत सरकार
पोर्टल का नामई-श्रम पोर्टल
श्रेणीSarkari Yojana
लाभार्थीभारतीय श्रमिक
वर्ष2023
लेवलराष्ट्रीय स्तर
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
भाषाहिंदी
राष्ट्रीयताभारतीय
ऑफिशियल वेबसाइटeshram.gov.in

इसे पढे – आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें

ई श्रमिक कार्ड बनाने के लिए जरुरी दस्तावेज़

श्रमिक कार्ड बनाने के लिए आपके पास कुछ दस्तावेजों (e-Shram Card Required Documents) का होना आवश्यक है, आइए आपको उन दस्तावेजों के बारे में बताते हैं।

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • बैंक अकाउंट पासबुक
  • मोबाइल नंबर

ई श्रमिक कार्ड मोबाइल से बनाने के लिए आवेदन

ई श्रमिक कार्ड मोबाइल से बनाने के लिए आपको स्टेप बाइ स्टेप जानकारी दी गई है, इन स्टेप्स को फॉलो कर आप अपने मोबाइल से इस श्रमिक कार्ड बना सकते है।

स्टेप 1 : – अगर आप अपना ई श्रमिक कार्ड मोबाइल से बनाना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको e-SHRAM Card Portal की ऑफिशियल वेबसाइट  eshram.gov.in पर जाना होगा जिससे इसका होम पेज खुलेगा।

इसके होम पेज में आपको “Register on e –Shram” के लिंक के विकल्प को चुने।

Shram Card Registration

स्टेप 2 : –उसके बाद अगले पेज में आपको अपना आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालकर “Send OTP” के बटन को सिलेक्ट करें।

उसके बाद आपके मोबाइल पर ओटीपी भेजा जायेगा जिसे बॉक्स में भरकर वेरिफाई करना है।

Shram Card Registration Form

वेरिफाई होने के बाद आपके सामने ई श्रमिक कार्ड का रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा।

स्टेप 3 : –अब इस फॉर्म में पूछे गए सभी जानकारी भरना है, और अंत में Submit बटन को सिलेक्ट करना है।

इस प्रकार आप घर बैठे अपने स्मार्टफोन के जरिए अपना इस श्रमिक कार्ड बना सकते हैं, और इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

ई-श्रम कार्ड के फायदे – e Shram Card Benefits

  • दुर्घटना बीमा: आपको 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा मिलेगा।
  • सरकारी सुविधाओं का लाभ: आपको सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली किसी भी सुविधा का सीधा लाभ मिलेगा।
  • पेंशन की सुविधा: आपको भविष्य में पेंशन की सुविधा मिल सकती है।
  • आर्थिक सहायता: आपको स्वास्थ्य इलाज में आर्थिक सहायता मिलेगी।
  • सामाजिक सुरक्षा लाभ: असंगठित श्रमिकों के सभी सामाजिक सुरक्षा लाभ इस पोर्टल के माध्यम से वितरित किए जाएंगे।
  • बच्चों की पढ़ाई में आर्थिक सहायता: ई-श्रम कार्ड होल्डर कामगार को उनके बच्चों की पढ़ाई में आर्थिक सहायता मिलेगी।

इसे भी पढे – मोबाइल में व्हीकल RC डाउनलोड कैसे करें ?

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

आशा करते है, आपको हमारे द्वारा दी गई सभी जानकारी अच्छे से समझ आई होगी। अगर आपको ऐसी और भी योजनाओं की जानकारी लेना है, तो आपको इस वेबसाइट से मिल जायेगी जिसे आप यहां पर पढ़ सकते हैं, और सरकारी लाभ ले सकते हैं। आप इस आर्टिकल को शेयर अवश्य करें ।

धन्यवाद


Leave a Comment