इंदिरा आवास योजना में अपना नाम कैसे देखें -IAY List 2023

यह योजना केंद्र सरकार के द्वारा जारी की गई है इस योजना के तहत देश के ग्रामीण क्षेत्र के ऐसे परिवार जो गरीबी रेखा से नीचे आते हेअर्थात जिनके पास बीपीएल कार्ड है उन्हें इंदिरा आवास योजना का लाभ मिलेगा इस योजना के अंतर्गत उन सभी परिवारों को पक्का मकान बनाने के लिए निश्चित धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।

अगर आपके पास भी बीपीएल कार्ड है तो आप भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। अगर आपने इस योजना में आवेदन किया है तो आप इसकी सूची में अपना नाम देख पाएंगे ।

आज हम आपको इसी विषय में जानकारी देंगे जिससे कि आप बड़ी आसानी से इसकी सूची को देख सकेंगे और अपना नाम ढूंढ सकेगे। आइए हम आपको इस योजना से जुड़ी कुछ और जानकारी मुहैया करवाते हैं जैसे

किन-किन परिवारों को इस योजना के तहत मिलेगा लाभ?

केंद्र सरकार के द्वारा इंदिरा आवास योजना आरंभ की गई है, इस योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे आने वाले अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति तथा वे सभी परिवार जिनके पास बीपीएल कार्ड है। इस योजना के अंतर्गत पक्का मकान पाने के पात्र होंगे।

अभी भी हमारे देश में कई ऐसे परिवार हैं जिनके पास पक्का मकान नहीं है जिसके कारण उन्हें अपना जीवन टूटी फूटी झोपड़ीओं में गुजारना पड़ रहा है इसी को देखते हुए केंद्र सरकार के द्वारा इंदिरा आवास योजना का आयोजन किया गया है ताकि देश में रहने वाले गरीब श्रेणी में आने वाले परिवार भी पक्के मकान में रह सके और अपना जीवन अच्छे से बिता सकें।

इस योजना के तहत केंद्र सरकार के द्वारा गरीब परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराया जाएगा या इसकी जगह उन परिवारों को ₹120000 की राशि प्रदान की जाएगी। ताकि वे उन पैसों से अपना खुद का घर बना सके।

जिम भी गरीब परिवारों के पास कच्चा मकान है, या खुद का मकान नहीं है, तो वह इस योजना में आवेदन कर इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

  • इस योजना का लाभ एससी एसटी व अदर जिनके पास बीपीएल कार्ड है उन्हें मिलेगा।
  • जिन परिवारों के पास अपना खुद का घर नहीं है या कच्चा मकान है, उन परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • केंद्र सरकार द्वारा यह योजना गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों के लिए चलाई गई है।

आइए जानते हैं कैसे कर सकते हैं आप इंदिरा आवास योजना में आवेदन

सबसे पहले आपको इसकी ऑफिशियल वेबसाइट pmayg.nic.in पर जाना होगा।

जैसे ही आप इसकी वेबसाइट पर जाते हैं आपके सामने एक पेज ओपन होगा जिसमें कई सारी लिंक दी गई होगी अब आपको नीचे की तरफ इस स्क्रोल करके नीचे जाना है।

जैसे ही आप नीचे आते हैं आपके सामने एक ऑप्शन दिखाई देगा stakeholders आपको इसमें सबसे पहले वाले ऑप्शन IAY/PMAY beneficiary ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।

जैसे ही आप इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक पेज ओपन होगा जिसमे आपसे आप का रजिस्ट्रेशन नंबर मांगा जाएगा।
अगर आपने पहले इस योजना में आवेदन किया है आपके पास इसका रजिस्टर नंबर होगा।

यदि आपके पास यह रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं है तो आपको नीचे दिए गए एडवांस पर क्लिक कर देना है।

जैसी आप इस पर क्लिक करते हैं आपके सामने एक पेज ओपन हो जाएगा जिसमें आपको आपकी कुछ जानकारी पूछी जाएगी आपको उसे अच्छी तरीके से भर देना है।

इसके बाद जब आप नीचे आएंगे तो आपके सामने कई सारे ऑप्शन आ जाएंगे उनमें से आप किसी भी एक ऑप्शन को सिलेक्ट कर सर्च पर क्लिक कर दे। जैसे आप इस पर क्लिक करते हैं आपके सामने एक लिस्ट आ जाएगी जिससे कि आपको यह पता चल जाएगा कि आपका नाम उस लिस्ट में है या नहीं।

इसके अलावा यदि आपके पास रजिस्ट्रेशन आईडी है तो आप उसके द्वारा भी सर्च कर लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं।

  • सबमिट करते ही आपके सामने लिस्ट खुल कर आ जायेगी।
  • अब आप IAY लिस्ट में अपना नाम आसानी से देख सकते है।

इंदिरा गांधी आवास योजना सूची

  • अनुसूचित जनजाति
  • अनुसूचित जाति
  • विकलांग महिलाएं
  • विधवा महिलाएं
  • पूर्व सेवा कर्मी
  • मुफ्त बंधुवा मजदूर
  • गरीबी रेखा से नीचे के परिवार
  • सीमान्त क्षेत्र के नागरिक
  • सेवा के दौरान मारे गए रक्षा कर्मियों के परिवार
  • कार्यकाल में मारे गए सांसदीय कर्मियों का परिवार

Idira Awas Yojana List

  • राजस्थान
  • छत्तीसगढ़
  • गुजरात
  • हरियाणा
  • महाराष्ट्र
  • उड़ीसा
  • केरल
  • तमिलनाडु
  • कर्नाटक
  • जम्मू एंड कश्मीर
  • मध्य्प्रदेश
  • झारखण्ड
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड 

इसे पढे –प्रधानमंत्री रोजगार योजना का लाभ कैसे उठाएं – PM Rozgar Yojana 2023

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?


Leave a Comment