युवा पीढ़ी देश की एक ऐसी पीढ़ी है जो हमारे देश को उन्नति के मार्ग पर ले जा सकती है परंतु कुछ कारणवश इन युवाओं को वे सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही है जिनकी वजह से वह आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं इसी को देखते हुए प्रधानमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार योजना का आरंभ किया गया इस योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं के उज्जवल भविष्य से है।
सरकार द्वारा युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए की प्रकार की योजनाएं शुरू करते हैं। उन्ही योजनाओं में से आज हम आपको प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना (PM Rozgar Yojana 2023) की जानकारी देंगे। इस योजना के माध्यम से युवाओं को उनके खुद का रोजगार शुरू करने के लिए ऋण प्रदान किया जाता है
प्रधानमंत्री रोजगार योजना (PMEGP स्कीम 2023) एक ऐसी योजना है जिसमें युवाओं को ऋण दिया जाता है इस योजना के माध्यम से देश के बेरोजगार युवाओं को पहले प्रशिक्षण के लिए बुलाया जाता है और उनका प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन्हें ऋण प्रदान किया जाता है।
इससे बेरोजगार युवा अपना खुद का कोई व्यवसाय स्थापित कर पाता है। इससे देश में बेरोजगारी की समस्या कम होगी और अधिक से अधिक व्यवसाय स्थापित होगा जिससे देश में उन्नति होगी। अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। और अपना खुद का व्यवसाय स्थापित कर सकते हैं इस योजना में आवेदन करने के लिए कुछ जानकारी होना जरूरी है जो हम आपको उपलब्ध कराएंगे।
प्रधानमंत्री रोजगार योजना का लाभ कैसे उठाएं ?
देश के युवाओं के लिए प्रधानमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना चलाई गई है। अगर आप प्रधानमंत्री रोजगार योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा जिससे आपके सामने इसका होम पेज ओपन होगा।
- उसके बाद इसके होम पेज में से आपको प्रधानमंत्री रोजगार योजना का आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना है।
- अब इस योजना का आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के बाद उसमे पूछी गई सभी जानकारी भरना है। ध्यान रखें आपके द्वारा भरी गई सभी जानकारी सही सही हो अन्यथा आपका फॉर्म कैंसिल हो जाएगा।
- उसके बाद फॉर्म में सभी जानकारी जैसे – आधार नंबर, मोबाइल नंबर सभी दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अटैच करना है।
- अब फॉर्म को सभी दस्तावेजों के साथ उस बैंक में जमा करना है, जहाँ रोजगार योजना ऋण दिया जाता है।
- इसके बाद बैंक द्वारा आपके सभी दस्तावेजों और आवेदन का सत्यापन चेक किया जायेगा और सत्यापित होने के एक सप्ताह के अंदर आपको रोजगार के लिए ऋण दिया जायेगा।
इस प्रकार आप रोजगार योजना का लाभ लेके अपना खुद का व्यवसाय स्थापित कर सकते हैं, और अपने पैरों पर खड़े हो सकेंगे।
योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता
- आइए जानते हैं, पीएम स्वरोजगार योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता क्या होनी चाहिए…
- इस योजना की पात्रता प्राप्त करने के लिए इस योजना में आवेदन करने वाला कम से कम 8वीं कक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए।
- आवेदक के परिवार की मासिक कम होनी चाहिए आवेदक की आय 40 हजार से अधिक नहीं होना चाहिए।
- प्रधानमंत्री रोजगार योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होना चाहिए।
- इस योजना में आवेदन करने वाला किसी भी अन्य बैंकिं से पहले से ऋण लिया हुआ नहीं होना चाहिए।
- आवेदक के पास 3 वर्ष का स्थाई निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए। वरना पात्रता नहीं मिल पाएगी आवेदक को मध्यप्रदेश का ही निवासी होना अनिवार्य है।
प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना का लाभ लेने के लिए दस्तावेज/डाक्यूमेंट्स
- आपकी पासपोर्ट साइज फोटो
- आपका आधार कार्ड
- आपका निवास प्रमाण पत्र
- आपका आय प्रमाण पत्र
- आपकी आईडी कार्ड
- आपका रोजगार प्रमाण पत्र
- आपका मोबाइल नंबर
PM Swrojgar Yojana Highlight
| योजना का नाम | PMEGP( स्वरोजगार योजना ) योजना |
| योजना शुरू की गई | केंद्र सरकार द्वारा |
| लाभार्थी होंगे | देश के बेरोजगार युवा |
| योजना का उद्देश्य | रोजगार के लिए लोन प्रदान करना |
| ऋण राशी | ₹10000 से ₹2500000 तक |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| ऑफिसियल वेबसाइट | https://www.kviconline.gov.in/ |
सर्वप्रथम आवेदक ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करें।
प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना एक ऐसी योजना है जिसमें देश के युवाओं को अपना रोजगार स्थापित करने के लिए ऋण दिया जाता है इसके लिए आपको हमारे द्वारा पूरी प्रक्रिया बता दी गई है जैसे प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले आप सरकार की वेबसाइट https://www.kviconline.gov.in/.in को ओपन करें।

Online Application Form New Unit ऑप्शन पर क्लिक करें।

आवेदन फॉर्म में अनिवार्य तौर पर पूछी गई संपूर्ण जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करें।

पूछे गए संपूर्ण जानकारी दर्ज करने के बाद फॉर्म सबमिट करें।

इसे पढे – ई श्रमिक कार्ड मोबाइल से कैसे बनाएं | e-SHRAM Card 2023
इसके बाद वहां से पीएम रोजगार योजना का आवेदन फार्म डाउनलोड करें। फिर फॉर्म में पूछे सभी जानकारी भरें। इसके बाद बताये गए दस्तावेजों के साथ फॉर्म को बैंक में जमा करें। फिर आपके दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ऋण मिल जायेगा। इससे आप प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना का लाभ उठा सकते हैं। और अपना सपना पूरा कर सकेंगें।
प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना का लाभ कैसे उठाएं , इस विषय से संबंधित सभी जानकारी हमारे द्वारा आपको ऊपर दे दी गई है आप इसका अच्छे से अवलोकन करके प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना का लाभ उठा सकते हैं और ऋण प्राप्त कर सकते हैं।
इससे युवाओं को प्रशिक्षण के साथ रोजगार मिलेगा और रोजगार स्थापित करने के लिए ऋण मिलेगा ।उम्मीद है आपको सभी जानकारी अच्छे से समझ आई होगी। अगर आपको ऐसी और भी योजनाओं की जानकारी लेना है तो इस वेबसाइट से मिल जायेगा। अवलोकन के बाद इस आर्टिकल को शेयर अवश्य करें
धन्यवाद।